Mungkin Anda Juga Suka
Kids Songs by CoComelon
CoComelon
Baby Learning with CoComelon - Colors, Shapes and Numbers!
English Fairy Tales @EnglishFairyTales
KS2 Drama
KS3 Drama
Alphabet (ABC) Songs by CoComelon
Sheriff Labrador - Kids Cartoon | Safety Cartoon for Kids
Campus Chronicles
Student-Created Videos
Test Your English with TV Series and Movies
CoComelon #shorts
All New Akili & Me
Educational Cartoons for Kids | Learn with Sheriff Labrador
Learn English With Disney Movies
5.1 ТЕПЛОВОЕ ИЗЛУЧЕНИЕ
SS 1 Biology
SS 2 Chemistry
Learn Colors with CoComelon!
JJ & Friends by CoComelon
CoComelon & Friends Holiday and Christmas Videos for Kids | Little Baby Bum | Go Buster and More!
Baby Learning with CoComelon - Colors, Shapes and Numbers!
ABC Songs for Kids - CoComelon Nursery Rhymes
BEST of CoComelon Bath Song + Wheels on the Bus
Komentar
8 Komentar
स्ट्रॉ बेलर मशीन एक कुशल फार्म मशीन है जिसका उपयोग पुआल, भूसे और घास की गांठ बनाने में किया जाता है। इन मशीनों के साथ गांठों को इकट्ठा करना, संभालना, स्टोर करना और परिवहन करना आसान होता है। आयताकार, बेलनाकार सहित अन्य आकार की गांठें बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की बेलर मशीन का उपयोग किया जाता है। ये ट्रैक्टर बेलर मशीनें समय, भंडारण और मानवीय श्रम को बचाने में मदद करती हैं। साथ ही आग के जोखिम को भी कम करती है। #स्ट्रॉ_बेलर #पराली
कृषि यंत्रों के सही प्रयोग के साथ देखभाल एवं रखरखाव के बारे में सही जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कृषि यंत्रों को अधिक समय तक उपयोग करके कृषि उपज को बढ़ा सकें, उचित देखभाल एवं रखरखाव करके कृषि यंत्रों को खराब होने से बचा सकें। कृषि यंत्रों को किस प्रकार रखें इसकी संपूर्ण जानकारी इस विडियो में आप देख सकते हैं |
#maintenance_of_farm_machinery कृषि यंत्रों के सही प्रयोग के साथ देखभाल एवं रखरखाव के बारे में सही जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कृषि यंत्रों को अधिक समय तक उपयोग करके कृषि उपज को बढ़ा सकें, उचित देखभाल एवं रखरखाव करके कृषि यंत्रों को खराब होने से बचा सकें। कृषि यंत्रों को किस प्रकार रखें इसकी संपूर्ण जानकारी इस विडियो में आप देख सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए हमारा यह •Maintenanceoffarmmachinery-Zerotill... भाग जरुर देखें |
#maintenance_of_farm_machinery कृषि यंत्रों के सही प्रयोग के साथ देखभाल एवं रखरखाव के बारे में सही जानकारी होना अति आवश्यक है जिससे कृषि यंत्रों को अधिक समय तक उपयोग करके कृषि उपज को बढ़ा सकें, उचित देखभाल एवं रखरखाव करके कृषि यंत्रों को खराब होने से बचा सकें। कृषि यंत्रों को किस प्रकार रखें इसकी संपूर्ण जानकारी इस विडियो में आप देख सकते हैं |
यह एक ऐसा तकनीक है जो प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ-साथ उत्पादन लागत को घटाने में रामबाण साबित हुआ है। किसान भी जल, जीवन और हरियाली बढाने के लिए इस विधा को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस तकनीक के तहत जीरो टिल फर्टि सीड ड्रिल मशीन में कुड बनाने के लिए फरो ओपनर लगे होते हैं। जो पतले धातु की मजबूत शीट से बना होता है। यह बिना जोते खेत मे कुंड बनाता है। इसी कुंड में खाद बीज एक साथ गिरता है। इस तकनीक से किसान एक घंटे में बिना जुताई एक एकड बोआई कर सकते हैं। -पारंपरिक विधि से गेहंू की खेती की तुलना मे प्रति एकड 1200 से 1500 रुपये की बचत इस तकनीक से खेतों में बीज का बेहतर जमाव -मजदूरी तथा डीजल में 30 फीसद तक की बचत -जुताई नहीं होने से खरपतवार के जमाव में 50 फीसद तक की कमी -बोआई के पूर्व खेतों से फसल अवशेष को हटाने या जलाने की जरूरत नहीं। -भूमि के अंदर जैव विविधता की सुरक्षा -जमीन में उपलब्ध नमी का समूचित उपयोग
हैप्पी सीडर एक ऐसी मशीन है जो कि धान की फसल की कटाई के बाद गेहूं को सीधे खेत के अवशेषों के साथ ही बुवाई कर सकती है। इस मशीन से बुवाई करने पर सिंचाई में लगने वाले पानी की बचत होती है, इसमें पराली मल्च का काम करती है, जिससे कि पराली को जलाने की आवश्यकता नही पड़ती है। साथ ही इस भाग में आप जानेंगें हैप्पी सीडर के रखरखाव के बारे में भी|
प्रिय दर्शकों, इस वीडियो में आप जानेंगे मल्टी क्रॉप प्लांटर के रखरखाव, उपयोग और फायदे के बारे में | मल्टी क्रॉप प्लांटर बुवाई और रोपण के लिए एक कृषि उपकरण है। यह बीज से बीज की दूरी तथा कतार से कतार की दूरी को नियंत्रित करता है , साथ ही यह बीजो की गहराई सुनिश्चित करता है। यह कई प्रकार की मिट्टी में मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, गेहूं और दलहन जैसी कई फसलों के लिए उपयुक्त है।
लेजर लैंड लेवलर एक विशेष प्रकार का कृषि यंत्र है। यह यंत्र परंपरागत विधियों से एकदम हटकर एक अत्याधुनिक तकनीक से बना हुआ कृषि यंत्र है। इसका उपयोग भूमि को सतमल करने में किया जाता है ताकि खेती के लिए भूमि सभी जगह से एक समान समतल हो जाए। इस भाग में आप इन्ही बातों को विस्तार से जानेंगे साथ इसके रखरखाव के बारे में भी आपको बताया जाएगा |
